Dr PT Usha, IOA and Dr Dinshaw Paudiwala on Vinesh Phogat.
Show more
Amit Tiwari
15 subscribers
Uploaded to LYKSTAGE
Aug 7, 2024
436 Views
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को तय कैटेगरी में ज्यादा वजन (100gm) होने की वजह से पेरिस ओलिंपिक से बाहर होना पड़ा है। विनेश 50 kg की कैटेगरी में खेल रही थी। स्पर्धा के लिए विनेश का वजन 50 किग्रा होना अनिवार्य था। UWW के नियमों और विनियमों के अनुसार, सभी प्रतियोगिताओं के लिए, संबंधित श्रेणी के लिए प्रत्येक सुबह वजन-माप का आयोजन किया जाता है। अनुच्छेद 11 के अनुसार "यदि कोई एथलीट वजन-माप (प्रथम अथवा द्वितीय) में भाग नहीं लेता है अथवा असफल हो जाता है, तो उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा और बिना किसी रैंक के अंतिम स्थान पर रखा जाएगा।" 7 अगस्त 2024 को, 50 किग्रा महिला कुश्ती के लिए वजन का निर्धारण 07:15 - 07:30 पेरिस समय के अनुसार रेपेचेज (repechages) और फाइनल में भाग लेने वाले पहलवानों के लिए किया गया था। विनेश का वजन 50 किलो 100 ग्राम पाया गया। इसलिए वे स्पर्धा के लिए अयोग्य घोषित कर दी गई। इस मामले को लेकर भारतीय ओलंपिक संघ ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ (UWW) से कड़ा विरोध दर्ज किया है। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्षा पी. टी. उषा जी भी अभी पेरिस में हैं, प्रधानमंत्री जी ने स्वयं उनसे बात-चीत करके उचित कार्यवाही के लिए कहा है। विनेश मंगलवार 6 अगस्त को 3 मुकाबले जीतकर 50 kg रेसलिंग ओलिंपिक में फाइनल में पहुंचने वालीं पहली भारतीय महिला रेसलर बनी थीं। सेमीफाइनल में उन्होंने क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेजी को, क्वार्टरफाइनल में यूक्रेन की ओकसाना लिवाच और प्री-क्वार्टरफाइनल में वर्ल्ड चैंपियन जापान की युई सुसाकी को 3-2 से मात दी थी। उन्हें बुधवार 7 अगस्त की रात करीब 10 बजे गोल्ड मेडल के लिए अमेरिकी रेसलर सारा एन हिल्डरब्रांट से मुकाबला करना था। जहां तक उनकी तैयारी हेतु सहायता का प्रश्न है, भारत सरकार ने विनेश फोगाट की उनकी आवश्यकता के अनुसार हर संभव सहायता प्रदान की है। उनके लिए पर्सनल स्टाफ भी नियुक्त किए गए हैं जो अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं। उनके साथ हंगरी के विख्यात कोच वोलेर अकोस और फिजियो अश्विनी पाटिल हमेशा रहते हैं। इनको ओलम्पिक के लिए इनके अतिरिक्त व्यक्तिगत सहायक स्टाफ जैसे विभिन्न स्पारिंग पार्टनर्स, स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग विशेषज्ञ, के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गई , जिसका विवरण इस प्रकार है: 1. वोलर अकोस, कोच 2. वेन पैट्रिक लोम्बार्ड, स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग विशेषज्ञ 3. अश्विनी जीवन पाटिल, फिजियोथेरेपिस्ट 4. मयंक सिंह गरिया, स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग विशेषज्ञ 5. शुभम और अरविंद, स्पारिंग पार्टनर इनको पेरिस ओलंपिक चक्र के लिए कुल ₹ 70,45,775 की वित्त सहायता दी गई है. जिसका विवरण इस प्रकार है:- ● स्पेन के ग्रैंड प्रिक्स में भाग लेने के लिए वित्तीय सहायता, साथ ही 3 जुलाई से 13 जुलाई 2024 (10 दिन) तक मैड्रिड, स्पेन में अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता। इसके अलावा, फ्रांस के बुलोन सु-मेर में पूर्व-ओलंपिक प्रशिक्षण शिविर के लिए अतिरिक्त सहायता। ● 2024 अंतराराष्ट्रीय कुश्ती संघ (UWW) 2nd रैंकिंग सीरीज में 6 जून से 9 जून 2024 (4 दिन) तक बुडापेस्ट, हंगरी में भाग लेने के लिए और 10 जून से 21 जून 2024 (11 दिन) तक Tata Olympic centre, हंगरी में अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए अतिरिक्त सहायक स्टाफ के लिए वित्तीय सहायता, ● स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच - Mr. Wayne Patrick Lombard के लिए Tata Olympic center, हंगरी में 10 जून से 21 जून 2024 (11 दिन) तक अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए वित्तीय सहायता। ● 13 जुलाई 2023 से 16 जुलाई 2023 (4 दिन) तक बुडापेस्ट, हंगरी में 4th रैंकिंग सीरीज में भाग लेना और 10-26 जुलाई 2023 (16 दिन) तक बुडापेस्ट, हंगरी में प्रशिक्षण शिविर हेतु वित्तीय सहायता। ● बेल्मेकेन, बुल्गारिया में 10.11.2022 से 03.12.2022 (23 दिन) तक प्रशिक्षण के लिए वित्तीय सहायता। ● उसके rehab प्रक्रिया के लिए आवश्यक उपकरण खरीदने के लिए वित्तीय सहायता। (1) 2020 टोक्यो ओलंपिक चक्र - ₹ 1,13,98,224 (2) 2024 पेरिस ओलंपिक चक्र - TOPS( टार्गेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) : ₹ 53,35,746 ACTC (वार्षिक ट्रैनिंग एवं स्पर्धा कैलेंडर)- ₹ 17,10,029/- कुल: ₹ 70,45,775 की आर्थिक सहायता करके हमारे खिलाड़ी को सक्षम बनाया गया है।
Read more
Similar videos