अम्बिकेश्वर महादेव का स्व-जलाभिषेक
Show more
Photo Yatri
107 subscribers
Uploaded to LYKSTAGE
Aug 31, 2024
445 Views
आमेर के सागर रोड पर स्थित प्राचीन अम्बिकेश्वर महादेव मंदिर में लगभग 11 वर्षों के बाद वर्षा जल का आगमन हुआ, जिससे बाबा अम्बिकेश्वर जल में विराजित दिखाई दिए। महंत संतोष कुमार व्यास ने बताया कि इस वर्ष मानसून की भारी बारिश के कारण मंदिर के पास स्थित बड़े सागर पर चादर चलने लगी। जैसे ही वहां पानी की मात्रा बढ़ी, उसका प्रवाह स्वत: ही मंदिर की ओर मुड़ गया और मंदिर परिसर में पानी भरने लगा। इस कारण इन दिनों मंदिर के गर्भगृह के बाहर लगभग चार फीट और अंदर करीब छह फीट पानी भरा हुआ है। अगर अब बारिश नहीं होती है तो यह पानी 20-25 दिनों तक इसी तरह रहेगा और धीरे-धीरे बाहर निकल जाएगा। मैं भागीरथ, ऐसी और भी दिलचस्प जानकारियों और वीडियो के लिए कृपया मुझे मेरे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें। #jaipur #AmbikeshwarMahadev #HeritageTemple #AncientTemples #RainBlessings #MonsoonMagic #SpiritualJourney #IncredibleIndia #RajasthanTourism #TempleDiaries #ExploreIndia #rajasthan
Read more
Similar videos