Ratan Tata Last Rites: रतन टाटा के निधन से टूटा Dog Goa, दुख में डॉगी ने छोड़ा खाना-पानी | NBT
Show more
Taniya khan
15 subscribers
Uploaded to LYKSTAGE
Oct 11, 2024
Ratan Tata Last Rites: रतन टाटा के निधन से टूटा Dog Goa, दुख में डॉगी ने छोड़ा खाना-पानी | NBT Ratan Tata Dog Goa: वो तस्वीर आंखों से ओझल नहीं हो रही. उसकी असहनीय पीड़ा को व्यक्त करने के लिए मेरी कलम में स्याही नहीं बची. मेरे अंदर वो हुनर ही नहीं कि गोवा की तकलीफ को लिख सकूं. हर बार मोबाइल में जब भी उंगली को फिरा रहा हूं तो वो ही दृश्य सामने आ रहा है. हम महज एक कल्पना कर सकते हैं कि अगर हमारा अपना सबसे सच्चा दोस्त गुजर गया हो. उसकी देह हमारे सामने हो. वो कांच के एक ताबूत में बंद हो. ढेर सारे लोग, उसको घेरे हों. कोई रो रहा है कोई खामोश बैठा हो. फूल मालाएं बरस रहे हों मगर मेरा दोस्त खामोश हो. हम सिर्फ देख पा रहे हों लेकिन न रो सकें न कुछ कह सके. कुछ ऐसी ही हालत गोवा की होगी. जी हां, रतन टाटा का सबसे करीबी दोस्त गोवा. वो एक जानवर है. डॉगी गोवा का वीडियो सिर्फ महज एक वीडियो तक सीमित नहीं है. ये एक कहानी है बेजुबान के बेइंतहा मोहब्बत की. #ratantata #ranatantatalastrites #ratantatadog #ratantatapassesaway #ratantatanews #NBT #nbtnews #NavbharatTimes #Hindinews
Read more
Similar videos